बागपत: कोतवाली पुलिस ने यमुना बागपत किनारे खंडर से एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, आरोपित के कब्जे से 20 पेटी शराब की बरामद
Baghpat, Bagpat | Mar 19, 2024 कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा के मुताबिक यमुना बागपत किनारे खंडर से अवैध शराब तस्कर साबूद्दीन पुत्र बाबू निवासी कोर्ट रोड बागपत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के कब्जे से 20 पेटी शराब बरामद की। आरोपित के विरुद्ध दो मुकदमें पंजीकृत है। गिरफ्तार करने वालों में उप निरीक्षक विकास कुमार, कांस्टेबल अरविंद्र, होमगार्ड इमरान मौजूद रहे।