उरई: आटा थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच चोरों को किया गिरफ्तार एसपी ने दी जानकारी।
Orai, Jalaun | Aug 26, 2024 उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, लगातार जिले में चोरी की घटनाएं हो रही थी और आटा थाना क्षेत्र में भी चोरी की घटनाएं हुई, इसके बाद पुलिस ने 5 चोरों को गिरफ्तार किया जिनके पास से अवैध असलह चोरी का सामान भी बरामद किया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।