मैरवा: धरनी छापर चेक पोस्ट पर भारी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर हुआ गिरफ्तार
Mairwa, Siwan | Feb 22, 2024 मैरवा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के धरनी छापर चेक पोस्ट पर भारी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना लगी थी कि एक शराब तस्कर उत्तर प्रदेश से शराब लेकर बिहार में आ रहा है तभी पुलिस ने उसे 440 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।