अमरिया तहसील में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (चौधरी) की मासिक पंचायत में मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम मयंक गोस्वामी को सौंपा गया। पंचायत की अध्यक्षता युवा प्रदेश अध्यक्ष अजय पाल मौर्या ने की। ज्ञापन में किसानों ने गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 3500 रुपये प्रति कुंतल करने, माधौपुर से रोड सरैदा पट्टी तक जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की