ग्वालियर गिर्द: राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने ग्वालियर पहुंचकर राजमाता माधवीराजे सिंधिया को दी श्रद्धांजलि
ग्वालियर राजमाता माधवीराजे सिंधिया के निधन के बाद जयविलास पैलेस में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा हुआ है। केंद्रीय मंत्री एवं राजमाता के सुपुत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया हर आगंतुक से मिल रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भी अपने पुत्र के साथ महल पहुंचीं।