जनपद बदायूं के बिसौली नगर के मोहल्ला कौवा टोला निवासी जुल्फिकार पुत्र सत्तार नगर पुलिस चौकी के समीप एक किराए की दुकान में चना परमल बतासे आदि की दुकान चलाते हैं। हर दिन की भांति आज शनिवार सुबह 9 बजे करीब जब दुकान खोलने आए थे तो सामान बिखरा पड़ा था। तब दुकानदार जुल्फिकार को अनहोनी की आशंका हुई पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।