पुरदिल नगर कस्बे के जंगल में एक विशालकाय मगरमच्छ निकल आया। ग्रामीणों को जैसे ही मगरमच्छ की जानकारी हुई तो उनमें दहशत छा गई। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई जिसके द्वारा मगरमच्छ की काफी तलाश की गई है। किसी ग्रामीण के द्वारा मगरमच्छ का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।