कानपुर: कानपुर के डॉक्टरों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही,ओपीडी के बाहर डॉक्टरो ने किया धरना प्रदर्शन
कोलकाता की घटना के विरोध में कानपुर के डॉक्टरों की हड़ताल 7वें दिन बुधवार को भी जारी रही। कानपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था अब बिगड़ती जा रही हैं। ओपीडी में अब नए मरीज भी नहीं देखे जा रहे हैं। यहां पर रेजिडेंट डॉक्टरों ने ओपीडी में पर्चे बनवाने भी बंद कर दिए हैं। इससे नए मरीजों को परामर्श नहीं मिल पा रहा हैं।