पंचकूला: रायपुर रानी सहित पंचकूला ज़िले की मंडियों में 13102 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद
मंगलवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार जिला में रबी सीजन 2025-26 के दौरान गेहूं की खरीद तथा उठान का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा जिला की मंडियों में से अब तक 13102 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी खरीद एजेंसियों हैफेड और हरियाणा वेयर