कनवास: दरा हाइवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर हुई मौत, पुलिस ने पीछा कर ट्रक को पकड़ा
Kanwas, Kota | Sep 14, 2025 कनवास थाना क्षेत्र के दरा में बाबा की दरगाह के समीप शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर दरा मोरुकला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से शव को कनवास अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां रविवार सुबह करीब 9 बजे शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया गया।