मड़ियाहू: बारीगांव में खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोरी की हुई मौत
बारीगांव में खेत की सिंचाई कर रही 13 वर्षीय लड़की की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका खेत में सबमर्सिबल पंप से प्याज की सिंचाई कर रही थी। उसी दौरान करंट लगने से वह गिर गई। पिता ने बेटी को गिरा देखकर खेत में घुसे तो उन्हें करंट का एहसास हुआ तब सबमर्सिबल बंद किया।