सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।यह घटना म्योरपुर-लिलासी मार्ग पर बलियरी गांव के समीप शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे हुई।