कोटड़ी: कोटड़ी स्वर्णकार समाज में नवयुवकों का भव्य सम्मान, युवाओं की पहल ने जीता दिल
Kotri, Bhilwara | Oct 10, 2025 कोटड़ी कस्बे में स्वर्णकार समाज की ओर से मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक और सम्मान समारोह समाजिक एकता और युवा नेतृत्व का प्रतीक बन गया। इस अवसर पर समाज के नवयुवकों द्वारा किए जा रहे जनसेवा, सामाजिक कार्यों और संगठन को सशक्त बनाने के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका भव्य सम्मान आज शुक्रवार शाम करीब सात बजे किया गया।