कर्वी: मुख्यालय में श्री राम मंदिर की स्थापना वर्षगांठ पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग शामिल
चित्रकूट में श्रीराम मंदिर की स्थापना की वर्षगांठ के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन गुरुवार दोपहर 12:30 बजे किया गया। मुख्यालय के शंकर बाजार गल्ला मंडी से युवा प्रियांशु मिश्रा के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा शंकर बाजार, धनुष चौराहा, बस स्टैंड और पुरानी बाजार से गुजरी शोभा यात्रा।