कौशाम्बी जनपद में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी एवं तहसील अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को चायल तहसील परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के उपरांत किसानों ने प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर तहसील प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। सोमवार तीन बजे तक चला प्रदर्शन!