ग्वालियर गिर्द: बिहार जीत पर नरोत्तम मिश्रा उत्साहित, बोले- राहुल और तेजस्वी के झूठे वादों में नहीं आए लोग
पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर बिहार में एनडीए की सफलता पर राहुल और तेजस्वी पर निशाना साधा है उन्होंने कहा है कि बिहार की जनता ने राहुल और तेजस्वी के वादों पर भरोसा नहीं किया उन्होंने मोदी और नीतीश के वादों में भरोसा जताया अब विपक्ष वोट चोरी ईवीएम और संसाधनों के दुरुपयोग के आरोप लगाएगा जो उसकी पुरानी आदत है जनता ने विपक्ष को उसकी जगह दिखा दी है