कैंपियरगंज: पीपीगंज के सोनबरसा में तीन दिवसीय नेशनल योग कांग्रेस संगोष्ठी कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
तीन दिवसी चलने वाले नेशनल योग संगोष्ठी का आयोजन बाबा गोरखनाथ मेडिकल कॉलेज बालापार सोनबरसा में किया गया, जिसमें पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, अगर आपको स्वस्थ रहना है, तो अपने सोने और जागने के समय को निर्धारित करना होगा, साथ ही मुख्यमंत्री ने सोने और जागने के समय को भी बताया और सभी को गुरु मंत्र दिया।