खरगोन जिले में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मावठे की बारिश की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 10 फरवरी से जिले में मावठे की संभावना जताई है। इससे जिले में करीब 3.10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगी रबी की फसल पर संकट मंडराने लगा है। मौसम की इस चेतावनी के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है।