महसी: मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन में खैरीघाट की टीम ने महिलाओं को किया जागरूक, दी अहम जानकारी
खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम जरबधिया, बल्दुपुरवा में मिशन शक्ति फेज 5.0 व एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति, साइबर अपराध व महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान अधिकारियों द्वारा महिला सुरक्षा से जुड़े टोल फ्री नंबर की जानकारी दी।।