नदी थाना क्षेत्र के बेलही चौक के पास सोमवार की देर शाम 7बजे बाइक सवार एक युवक गिरकर जख्मी हो गया। जख्मी युवक किशनी पट्टी गांव निवासी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि वह इटहरि गांव से अपने गांव जा रहा था इसी दौरान बेलही चौक के पास रास्ते में अचानक मवेशी आने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और गिरकर जख्मी हो गया।