गाज़ीपुर: गाजीपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल, 6 साल की रेप पीड़िता 9 घंटे तक इलाज को तरसी, CMO ने कहा- CM से करेंगे शिकायत
सीएमओ गाजीपुर सुनील पाण्डेय ने कहा कि पुरुष और महिला दोनों अस्पताल चिकित्सा शिक्षा विभाग यानी मेडिकल कॉलेज के अधीन और वो उनके जूरिडिक्शन के बाहर है। लेकिन हंगामा बढ़ता देख उन्होंने तत्काल चिकित्सा का आश्वासन दिया,फिर मौके पर जिला महिला की वो डॉक्टर्स भी आई और ये दलील दी कि ये लोग 4 बजे आए और चुकी मामला पॉक्सो का था इसलिए ट्रॉमा सेंटर मेडिको लीगल के लिए भेजा।