छपरा सिवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के साधपुर फ्लाईओवर के समीप गुरुवार को करीब 12:00 बजे हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग एवं पुलिस की मदद से सभी घायलों को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया