मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र के तिलई मौआर में सोमवार को कुत्तों के झुंड ने नीलगाय के बच्चे को काटकर लहूलुहान कर दिया
जिगना थाना क्षेत्र के तिलई मौआर गांव में सोमवार की शाम पांच बजे कुत्तों की झुंड ने नीलगाय के बच्चे को काटकर लहूलुहान कर दिया। बच्चे को तड़पता देख ग्रामीणों ने 112 पुलिस को सूचना दी। पीआरवी पुलिस ने नील गाय के बच्चे को पशु धन प्रसार अधिकारी के पास पहुंचा दिया। एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए। इसके बाद उसे सीवान में छोड़ दिया गया।