मोहम्मदगंज: शराब के नशे में मोटरसाइकिल चालक ने पैदल व्यक्ति को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
थाना क्षेत्र के मोहम्मदगंज जपला मुख्य पथ में अशोका बील्डकॉन कंपनी के गेट के पास शुक्रवार की देर रात्रि लगभग 10 बजे सड़क दुर्घटना में बिहार निवासी विनोद राय (45 वर्ष) को शराब के नशे में मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने पीछे से टक्कर मार दी। विनोद राय अशोका बिल्डकॉन कंपनी में कार्यरत हैं और अपने काम से लौटकर अपने कमरे की ओर जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ।