गोपालगंज: कल्याणपुर मधुबनी गांव में सोशल मीडिया पर विवाद के चलते युवक की पिटाई, अस्पताल में भर्ती
इंटरनेट मीडिया पर दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद सिधवलिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मधुबनी गांव में एक गुट के लोगों ने एक युवक को रास्ते में घेरकर जमकर पिटाई कर दी। वहीं जख्मी युवक को रेफर किए जाने पर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने सदर अस्पताल पहुंच कर जख्मी युवक से घटना की जानकारी ली।