कलसी: कालसी ब्लाक प्रमुख मठोर सिंह चौहान ने कालसी मुख्यालय मार्ग का किया निरीक्षण
Kalsi, Dehradun | Jan 28, 2024 जिला योजना के तहत जिला पंचायत देहरादून द्वारा निर्माणाधीन विकास खंड कालसी मुख्यालय मार्ग का, ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह चौहान द्वारा विभागीय इंजीनियर अनिल राणा व विभागीय ठेकेदार नीलम सेमवाल के साथ निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निर्माण कार्य अनुकूल व मानकों के अनुसार पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य होने पर कालसी ब्लाक ब्लॉक प्रमुख ने संतुष्टि जताई।