तिल्दा: सारागांव में पेट्रोल पंप के पास शराब पीने मांगे पैसे, न देने पर चाकू दिखाकर मारपीट करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tilda, Raipur | Aug 21, 2025 खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सारागांव के बालाजी पेट्रोल पंप के पास एक युवक से 3 युवकों ने शराब पीने पैसे मांगे, प्रार्थी द्वारा मना करने पर तीनों ने मिलकर गंदी गंदी गाली गलौज कर चाकू दिखाकर प्रार्थी से मारपीट किए, खरोरा पुलिस ने तीनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया है।