कानपुर: एचडीएफसी महिला कर्मचारी के इस्तीफे का वीडियो आया सामने, पति को मिल रही है धमकियाँ
एचडीएफसी बैंक में महिला कर्मी का वीडियो सामने आने के बाद बैंक से इस्तीफा देने वाली ऋतु त्रिपाठी का वीडियो बुधवार 8 बजे सामने आया है। ऋतु त्रिपाठी का कहना है कि आस्था ने मुझ पर और मेरे पति पर गलत आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों की वजह से मेरे पति को लोग ऑनलाइन धमकी दे रहे हैं। अगर मेरे पति को कुछ होता है तो जिम्मेदार आस्था से होगी।