कानपुर: निष्कासित पार्षदों ने महापौर के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष को लिखित में की गई शिकायत
कानपुर के तीन पार्षद बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मिलकर वापस कानपुर आ गए हैं। उन्होंने बुधवार 9 बजे बताया कि, सभी समस्याओं और शिकायतों को लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखा गया है। हम सब निष्कासित पार्षदों को पार्टी के आला कमान ने न्याय का भरोसा दिया है।पार्षदों से प्रदेश अध्यक्ष ने 30 मिनट तक बात की। पार्षदों ने मेयर की शिकायत की। एक पत्र अलग से सौंपा।