कवर्धा: वन मंडल कवर्धा के द्वारा जनवानी के ग्रामीणों को कौशल विकास एवं रोजगार मूलक कार्यों के लिए दिया गया प्रशिक्षण
11 जून को कवर्धा वन मंडल के वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जूनवानी में संयुक्त वन प्रबंधन के अंतर्गत वनांचल क्षेत्र में निवास करने वाले युवाओं को रोजगार के नए साधन , कौशल और शिक्षा को सृजित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वन मंडल कवर्धा के वन मंडल अधिकारी शशि कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण शुभारम्भ किया गया।