बिश्रामपुर: विश्रामपुर शिव घाट पर चैती छठ व्रत का आयोजन, गंगा आरती में शामिल हुए कई लोग
विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय स्थित शिव छठ घाट पर मंगलवार को लोक आस्था का महापर्व चैती छठ व्रत का आयोजन हुआ। वही संध्या तकरीबन सात बजे हुआ। व्रतधारियों के लिए पूरे विधि-व्यवस्था का आयोजन छठ पूजा समिति द्वारा किया गया। चार दिनों तक चलने वाले आस्था व शुद्धता का महापर्व चैती छठ विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय में पूरे श्रद्धा के साथ हुआ।