पलवल: शहर थाना पुलिस ने न्यू कृष्णा कालोनी मीट मार्किट पलवल से अवैध शराब 24 बोतल की बरामद, आरोपी हुआ फरार
Palwal, Palwal | Jun 9, 2024 शहर थाना पुलिस को सूचना मिली, कि दुना निवासी मीट मार्किट कृष्णा कालोनी पलवल जो अवैध शराब बेचने का धंधा करता है। जो अपने मकान के सामने एक कट्टा प्लास्टिक में शराब देशी डालकर बेच रहा है। पुलिस टीम ने रैड की तो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भाग गया। जांच के दौरान आरोपी के प्लास्टिक के कट्टे से 24 बोतल अवैध शराब अंग्रेजी की बरामद की है।