फुलेरा मु. सांभर: नरेना में राह चलते मोटरसाइकिल सवार को बदमाश ने रुकवा कर मारपीट कर किया घायल, पीड़ित ने कराया मामला दर्ज
नरेना थाना क्षेत्र निवासी भोलू राम जाट आज मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रहा था ऐसे में बीच रास्ते में टोल टैक्स के पास दो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर मोबाइल छीनकर फरार हो गए। ऐसे में पीड़ित के दोनों पैरों में चोट आई जहां अस्पताल में उपचार करवाया वहीं आज नरेना थाने में बदमाशों के खिलाफ मारपीट करने और मोबाइल लूट कर ले जाने का मामला दर्ज करवाया।