धरहरा: खिरियाटोला स्थित पुल से धरहरा थाना पुलिस द्वारा अधेड का शव बरामद
जानकारी के अनुसार सुबह ग्रामीणों के द्वारा पुल के नीचे शव देखे जाने की सूचना धरहरा थाना पुलिस को दी गई।घटना की सूचना मिलते ही धरहरा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर ले जाया गया।