शिवपुरी लिंक रोड पर कंपू थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक आग लग गई जिससे यह कार देखते ही देखते धूधूकर जलने लगी इसमें सवार लोग कार में धुआं निकलते ही निकल भागे. आसपास के लोगों ने पानी फेंक कर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग काबू में नहीं आई. पता चला है कि सीएनजी सिलेंडर में गैस लीक होने के कारण यह आग लगी थी, मामले की जांच जारी है