अनूपपुर जिले के फुनगा चौकी अंतर्गत ग्राम बमहनी से गुमशुदा हुए 19 वर्षीय युवक को पुलिस ने शहडोल जिले से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार राशि पटेल (19 वर्ष), पिता राम प्रकाश पटेल, निवासी ग्राम बमहनी चौकी फुनगा, जिला अनूपपुर, कुछ समय से लापता था। पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान युवक सकुशल दस्तयाब किया गया।