रविवार की दोपहर 1:00 बजे बेलहर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी चाणक्य प्रकाश रंजन फुल्लीडुमर प्रखंड के सादपुर पंचायत के झरना मंदिर परिसर पहुंचे। जहां झरना के प्राचीन झरना कुंड, झरना देवी मंदिर, पहाड़ पर स्थित मखदूम साह मजार का भ्रमण किया। जहां से वह कोझी डेम गए। वहां से रास्ते में सादपुर के किसानों से मुलाकात की। जहां किसानों ने खाद की कालाबाजारी की जानकारी दी।