शंभूगंज: खपड़ा गांव में महिला से ससुर और देवर ने घर में घुसकर की मारपीट, मामला थाने पहुंचा, पुलिस जांच में जुटी
खपड़ा गांव में घरेलू विवाद को लेकर महिला अनुज कुमारी को ससुर रामटहल तांती और देवर पंकज तांती ने घर में घुसकर गली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना में महिला जख्मी हो गई। घटना के बाद जख्मी अवस्था में अनुज कुमारी गुरुवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही ससुर और देवर पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।