चक्रधरपुर से चाईबासा जाने वाले रास्ते में कियाडपता गांव होकर खरसावां जाने वाले मुख्य सड़क पर पुनः एक बार लूटपाट की घटना शुरू हो गई है। सोमवार रात लगभग आठ बजे कियाडपता गांव से कुछ दूरी पर स्थितपूर्णिया हाई स्कूल के पास ऑल्टो कार में सवार होकर आए व्यक्तियों ने ओवरटेक कर एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।