बांसी मार्ग पर नगर पंचायत रुधौली के सेखुइंया चौराहे के पास सड़क पार कर रही एक महिला को अज्ञात पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला राधा स्वामी सत्संग ब्यास में कथा सुनने आई थी और सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गई।