उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने पीने योग्य मानकों पर खरे न उतरने वाले बोतलबंद पानी के 39 ब्रांड्स पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है। इन ब्रांड्स के निर्माण, आपूर्ति और बिक्री पर रोक के बाद जौनपुर के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। जिले में लंबे समय से अवैध और निम्न गुणवत्ता वाले आरओ व पैकेज्ड वाटर प्लांट्स के खिलाफ जन-अभियान चल रह