बड़वारा: मझगवां टोल टैक्स के समीप ओवरलोड ट्रक वाहनों के ऊपर पुलिस ने की कार्यवाही
Badwara, Katni | Feb 25, 2024 रविवार को बड़वारा थाना क्षेत्र के मझगवां टोल टैक्स के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में आठ ट्रक वाहन ओवरलोड परिवहन करते पाए गए जिस पर पुलिस ने जुर्माना की कार्यवाही की है प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान उमरिया से कटनी की तरफ जा रहे ओवरलोड ट्रक वाहनों पर कार्रवाई कर यातायात नियमों का पालन करने की समझाइस पुलिस के द्वारा दी गई है