आजादी के 78 साल बाद भी लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कई इलाके बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर हैं। स्थिति इतनी दयनीय है कि आज भी बीमार लोगों को अस्पताल या मुख्य सड़क तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को खटिया और माची का सहारा लेना पड़ रहा है। ताजा मामला लिट्टीपाड़ा- कुंजबोना पंचायत के छोटा मालीपाड़ा गांव का है.