बरारी पुलिस ने गुप्त सूचना पर मिलिक टोला मरघीया गांव में छापेमारी कर अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी मात्रा में हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरारी पुलिस ने बुधवार की दोपहर लगभग 02 से 03 बजे के बीच सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मिली सूचना पर कारवाई की गई है।