गोड्डा: दुमुंही के पास जुगाड़ गाड़ी के धक्के से साइकिल सवार घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Godda, Godda | Jan 27, 2026 मंगलवार की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुमुंही चौक के समीप जुगाड़ गाड़ी के धक्के से साइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया। घायल का नाम पुरण कुमार है जो सिमड्डा गाँव का रहने वाला है। घायल दैनिक मजदूरी करता है। वो काम करने के बाद घर जा रहा था। घरवालों को जब जानकारी हुई तब उसे लेकर सदर अस्पताल गए जहाँ उसका इलाज हुआ। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी थी।