गोड्डा: बलिया गाँव: गर्म पानी में गिरने से 7 माह का बालक जख्मी, अस्पताल से रेफर
Godda, Godda | Jan 27, 2026 शुक्रवार की सुबह महागामा थाना क्षेत्र के बलिया गाँव में गर्म चावल के पानी( मांड) में गिरने के कारण 7 माह का बालक बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल बालक का मो. अराफात है जो बसडीहा गाँव का रहने वाला है। वो अपनी मौसी(खाला) के घर गया था। सीएचसी से उसे सदर अस्पताल रेफ़र किया गया जहाँ इलाज हुआ लेकिन घर वाले डॉक्टर की सलाह पर उसे दोपहर में भागलपुर लेकर चले गए।