मुंगेली जिले से कुछ लोग अमरकंटक जाने के लिए निकले थे कि खोंगसरा माटीनाला के पास उनका तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वाहन सवार यात्रियों को मामूली चोटे आई वहीं बोलेरो भी मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुई है।घटना की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। हालांकि कोई भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।लेकिन एक बहुत बड़ी घटना घटते-घटते टल गई और लोग बच गए