बदायूं: भगवतीपुर गांव के निकट अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटा, तीन लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Feb 14, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के भगवतीपुर गांव के निकट अनियंत्रित होकर ईरिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा में सवार करन पुत्र अनोखे सराय लहरी गांव, पूनम पत्नी हेमंत कुमार निवासी रम नगला थाना बिल्सी व एक अन्य महिला घायल हो गई। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।