भीमताल भवाली मोटर मार्ग में नैनीबैंड के पास कार और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे स्कूटी सवार दोनों छटक गए। आनन फानन में लोगों ने दोनों घायलों को भवाली सीएचसी भेजा। जानकारी के अनुसार दो लोग स्कूटी में भीमताल की तरफ जा रहा थे। भवाली से नीचे आते ही आचानक भवाली की तरफ आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों चोटिल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया।