गिरिडीह: ऑरेंज द वर्ल्ड: महिला हिंसा के विरुद्ध इनर व्हील ने कार्मेल स्कूल में चलाया जागरूकता कार्यक्रम
ऑरेंज द वर्ल्ड नाम से महिला हिंसा के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत शनिवार को 10 बजे से इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने कार्मेल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम एवं निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र–छात्राओं में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा के गंभीर मुद्दे को समझाना तथा उन्हें इससे निपटने के लिए जागरूक करना था।